हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर पवई में भव्य आयोजन
पवई : हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर पवई में भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ से शुरुआत, हवन व भंडारे के साथ संपन्न।
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी का दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन किया गया एवं भगवान श्री राम जी का पूजन किया गया तत्पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड पाठ से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर भगवान हनुमान जी की आराधना की।
पूरे नगर वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार होता है। दोपहर में श्री हनुमान जी महाराज की शौभायात्रा नगर में निकाली गई ढोल नगाड़ों से पूरा नगर गूंजा ।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन को सफल बनाने में सभी का सराहनीय सहयोग रहा।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी


No Previous Comments found.