पवई में शिक्षकों की विशाल रैली, TET के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन

पवई : अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ब्लॉक पवई के आह्वान पर 11 अप्रैल 2026 को स्थानीय गायत्री मंदिर, पवई से शिक्षकों द्वारा एक विशाल रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक साथी शामिल हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे से शिक्षक साथियों का एकत्रीकरण प्रारंभ हुआ, जिसके बाद शाम 4:30 बजे से गायत्री मंदिर पवई से रैली निकाली गई। रैली बस स्टैंड से प्रमुख मार्ग से होते हुए SDM कार्यालय पहुंची और अंत में माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान शिक्षकों ने TET की अनिवार्यता के विरोध, पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना किए जाने की प्रमुख मांगों को जोर-शोर से उठाया। कार्यक्रम में उपस्थित आजाद अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर तिवारी ने कहा कि वर्षों से कार्य कर रहे शिक्षकों की योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उन्हें टीईटी परीक्षा के लिए बाध्य करना शिक्षकों का अपमान है। सरकार को चाहिए कि इस आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष मजबूती से रखे। यह आंदोलन शिक्षकों के अधिकारों से जुड़ा हुआ है, 18 अप्रैल 2026 को भोपाल में प्रदेश व्यापी विशाल आंदोलन होगा और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक संघर्ष जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों की एकजुटता साफ दिखाई दी, अंत में सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विद्याचरण शर्मा, कैलाश गुप्ता, प्रदेश सदस्य आशीष पटेल, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र खरे, रामसेवक चौधरी, श्रीमती राधा सिंगरौल, जीतेन्द्र गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण तिवारी, मुकेश पाठक, सतानंद पाठक, सुनीता नामदेव, शिक्षक सुरेंद्र खम्परिया, श्रीमती आशा मिश्रा, विनोद पौराणिक, दीप्ति पौराणिक, प्रभा चौरसिया, सुनील खम्परिया, ज्योति गुप्ता, रामप्रताप दहायत, गुड्डी वर्मा, रामसखा चौधरी, द्रौपदी चौधरी, संदीप खरे, केशकुमारी लोधी,नरेंद्र गुप्ता, विनीत तिवारी, गेंदा बाई,  रमेश सेन, प्रियदर्शनी सक्सेना, हनुमत द्विवेदी, राजू पाठक, राजेंद्र सिंह,  बैजनाथ कोरी, पुष्पेंद्र मिश्रा, इसहाक खान, लालमणि चौधरी आदि शिक्षक उपस्थित रहे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

 रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.