मां कलेही देवी जी की पावन भूमि वार्ड नंबर 15 पवई श्री शैलेन्द्र सेन के यहां बह रही ज्ञान गंगा
पवई : मां कलेही देवी जी की पावन भूमि वार्ड नंबर 15 पवई श्री शैलेन्द्र सेन के यहां बह रही ज्ञान गंगा।वैशाख मास लगते ही हिन्दू धर्म के शुभ कार्य होने लगे हैं। इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।सेन द्वारा पिता की मृत्यु उपरांत 1 वर्ष बाद वर्षी के समय कल पर पिता को श्रीमद् भागवत कथा पुराण सुनवाकर उनकी मुक्ति व उद्धार के लिए संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज के पावन प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, वामन अवतार, बलि यज्ञ तथा श्रीराम अवतार की दिव्य कथाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया।
कथा वाचक पंडित श्री सुंदरम महाराज जी श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर जिला दमोह मध्य प्रदेश जी ने अपने मधुर और ओजस्वी मुखारविंद से इन प्रसंगों को अत्यंत भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की महिमा, कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने की कथा और गोकुल में आनंदोत्सव का सजीव चित्रण किया गया। वामन अवतार की कथा में भगवान विष्णु द्वारा राजा बलि से तीन पग भूमि मांगकर उनके अभिमान को दूर करने और धर्म की स्थापना करने का संदेश दिया गया। बलि यज्ञ के प्रसंग में दान, त्याग और समर्पण की भावना को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
श्रीराम अवतार की कथा में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म पालन के प्रसंगों को सुनाकर श्रोताओं को प्रेरित किया गया कि वे भी अपने जीवन में सत्य, धर्म और कर्तव्य का पालन करें। कथा के दौरान वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा और पूरा पंडाल जय श्रीराम एवं जय श्रीकृष्ण के उद्घोषों से गूंज उठा।
इस अवसर पर मुख्य श्रोता स्वर्गीय विनोद कुमार सेन पत्नी शिव कुमारी सेन पुत्र शैलेंद्र सेन श्रीमती प्रीति सेन छन्नू रामस्वरूप रवि सेन समस्त परिवार ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभी ने श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था भी सुचारू रूप से की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भागवत कथा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनी हुई है, बल्कि लोगों के जीवन में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का संचार भी कर रही है।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी


No Previous Comments found.