पवई में 21वें वर्ष भी शुरू हुआ दद्दा निःशुल्क पियाऊ, तहसीलदार ने फीता काटकर किया शुभारंभ
पवई : गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच पवई नगर में ब्रह्मलीन देवलोक वासी परम पूज्य गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ की स्मृति में उनके शिष्य मंडल अधिमान्य पत्रकार श्री धनंजय कुमार श्रीवास्तव सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय सतीश कुमार गुप्ता व अन्य शिष्यों द्वारा संचालित निःशुल्क पियाऊ का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया
इस अवसर पर पवई तहसीलदार श्रीमती रतन राशि पांडे ने फीता काटकर पियाऊ का शुभारंभ किया कार्यक्रम में दद्दा शिष्य मंडल के वरिष्ठ गुरु भाई एवं अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे शुभारंभ के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद स्वरूप मिठाई का वितरण भी किया गया।
शिष्य मंडल के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले 21 वर्षों से निरंतर संचालित हो रहा है, जो क्षेत्र में मानव सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। भीषण गर्मी में राहगीरों, मरीजों, न्यायालय एवं तहसील कार्यालय आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए यह पियाऊ राहत का केंद्र बनता है
कटनी-पन्ना मुख्य मार्ग स्थित दद्दा परिसर में संचालित इस पियाऊ से प्रतिदिन सैकड़ों लोग शीतल जल ग्रहण कर अपनी प्यास बुझाते हैं स्थानीय नागरिकों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया
गौरतलब है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में इस पियाऊ का संचालन किया जाता है, जिससे आमजन को राहत मिलती है और सेवा भावना का संदेश भी समाज में प्रसारित होता है।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी

No Previous Comments found.