भगवान श्री हरि विष्णु जी के छठे अवतार श्री श्री 108 श्री परशुराम जी महाराज का जन्मोत्सव

पवई : भगवान श्री हरि विष्णु जी के छठे अवतार श्री श्री 108 श्री परशुराम जी महाराज का आज जन्मोत्सव है। उनके अवतरण दिवस पर श्री जगन्नाथ स्वामी भगवान मंदिर में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन पाठ किया गया एवं सुंदरकांड का पाठ सामूहिक रूप से किया गया प्रसाद वितरण किया गया।  जुलूस शोभा यात्रा निकालकर श्री परशुराम जी भगवान का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के तहत समूचे पवई नगर में मनाया जाता है जिसमें विभिन्न ग्रामों के विप्रवर बंधु एवं आम जनता जनार्दन शामिल होकर अपना जीवन सफल बनाते हैं।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.