पवई विद्युत विभाग ने किया मासिक चेकिंग अभियान
पवई- आज दिनांक 23.04.2026 को विद्युत विभाग द्वारा अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार निकोसे एवं कार्यपालन अभियंता श्रवण गेडाम के निर्देशन मे मास चेकिंग सघन अभियान के तहत अवैध रूप से हो रही विद्युत चोरी रोकने टीमों को गठित कर लटोरिया मोहल्ला, , मोहिंद्र मोड, करही तिराहा , नन्ही पवई , सलेहा रोड ,बस स्टैंड , शक्ति कॉलोनी ,,झंडा बाजार , कृष्णगढ़ इत्यादि जगहों पर छापामार कार्यवाही करते हुए 30 नग से ऊपर विद्युत प्रकरण दर्ज किए गए है । विद्युत चोरी एक दंडनीय अपराध है ,जिसमें सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है ,इसलिए विद्युत का चोरी नहीं करे और इसका सदुपयोग करे।अन्यथा आगे भी इसी तरह की सघन कार्यवाही जारी रहेगी । कार्यवाही के दौरान हेमंत कुमार माहौर (सहायक अभियंता उपसंभाग पवई ) शिवकृति शुक्ला (कनिष्ठ अभियंता अमानगंज ), कुमारेश मिस्त्री (कनिष्ठ अभियंता सिमरिया ), सतीश कुमार सैनी (कनिष्ठ अभियंता पवई ) , शाहिद कमाल (कनिष्ठ अभियंता रैपुरा ) और पवई विद्युत विभाग की समस्त सदस्य/ अमला में सत्यम सोनी , भरत चौरसिया विजय कुमार अहिरवार ,प्रकाश सिंगरौल, दिनेश प्रताप मिश्रा,अजीज मोहम्मद,सुजेन्द्र पाठक,आशिक मोहम्मद ,इशाक खान ,आकाश सिंह , पुष्पेंद्र पाठक , शरीफ खान ,प्रहलाद सिंह , सत्य कुमार ढीमर,, प्रमोद वर्मन , सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी मोजूद रहे।
संवाददाता - सुरेश कुमार द्विवेदी


No Previous Comments found.