पवई में नगर पंचायत का घोर अन्याय!
पवई : आक्रोश की चरम सीमा पर पवई! नगर पंचायत ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गरीब बस्तियों में चबूतरे-पट्टियां जेसीबी मशीन से खोद डालीं, लेकिन 10 दिनों से मलबा पहाड़ सड़कों पर पड़ा सड़ रहा है। ओवरफ्लो टैंक रोड पर मलमूत्र की गंदी नदी बह रही, कालका माता मंदिर के श्रद्धालु गंदे दलदल से रेंगते हुए दर्शन को मजबूर!
वार्ड 13 के निवासी विनोद बाड़ोलिया चीखे-चिल्लाए सीएमओ-अध्यक्ष के दरवाजे कांपे, मौखिक-लिखित शिकायतें कीं, मगर जवाब? ठेकेदार पर थोप दिया और पल्ला झाड़ लिया! अब खुलासा: प्रशासन का काला खेल! अजय मेडिकल से झंडा बाजार-गांधी चौक तक वरिष्ठ व्यापारियों नेता की हवेली बनी हुई हैं विशाल अतिक्रमण बचे हुए, क्योंकि शासन प्रशासन की हिम्मत नहीं पड़ रही हटवाने की। गरीबों की बस्ती में मकानों की नींव हिला दी, घर ढहने की कगार पर!
लोग सड़कों पर उतरने को तैयार: "गरीबों का खून बहा रही नगर पंचायत! शासन का पक्षपात बेनकाब!" कार्रवाई कब? या साजिश जारी?
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी

No Previous Comments found.