पवई नगर कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक, वार्ड स्तर पर संगठन विस्तार अभियान को मिली गति

पवई : जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष अनीष खान, जिला संगठन मंत्री राजबहादुर पटेल एवं पवई विधानसभा प्रभारी आलोक वर्मा के निर्देशन में नगर कांग्रेस कमेटी पवई द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत वार्ड स्तर पर संगठन विस्तार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशांक लटोरिया के नेतृत्व में नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 में संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड कमेटी के गठन, संगठन को मजबूत बनाने तथा नए युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर उन्हें सक्रिय भूमिका देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ और वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वार्ड में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र नामदेव, रामसेवक सिंगरौल, सतेन्द्र जैन, लालमणि चौधरी, महबूब खान, महेश बढ़ोलिया, पप्पू खान, वृषभ पटेल तथा पूर्व पार्षद गंगोत्री सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.