बोर चालू करते समय करंट की चपेट में आई नवविवाहिता,मौके पर मौत; पीएम में घंटों देरी से भड़का आक्रोश

पवई : पवई मुख्यालय से लगभग 10–12 किलोमीटर दूर स्थित मुराछ ग्राम में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में 24 वर्षीय नवविवाहिता की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई,वहीं पोस्टमार्टम में हुई लंबी देरी ने परिजनों के दुख को और बढ़ा दिया जानकारी के अनुसार, मृतका प्रीति बाई (24) पति नागेंद्र लोधी रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे घर के बोर से पानी निकालने पहुंची थीं बताया जा रहा है कि वह भगवान शंकर भगवान को जल अर्पित करने के लिए बोर चालू कर रही थीं इसी दौरान बोर की डोरी सही से नहीं फंसने पर तभी अचानक दूसरा कड़ंगा उनके हाथ पर गिर पड़ा और वे सीधे करंट की चपेट में आ गईं तेज झटके के कारण उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया लेकिन इसके बाद जो हुआ,उसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए परिजनों के मुताबिक सुबह 8 से 9 बजे लगभग अस्पताल पहुंचने के बावजूद दोपहर 2–3 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं किया गया इस दौरान परिजन,रिश्तेदार और ग्रामीण घंटों अस्पताल परिसर में इंतजार करते रहे भीषण गर्मी और मानसिक पीड़ा के बीच इंतजार ने आक्रोश का रूप ले लिया और लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली ग्रामीणों का कहना है कि दुख की इस घड़ी में भी उन्हें संवेदनशीलता नहीं मिली उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं में त्वरित पोस्टमार्टम और जरूरी प्रक्रियाएं सुनिश्चित की जाएं,ताकि पीड़ित परिवार को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.