एमपीपीएससी में चयनित हुए डॉ. अरुण कुमार शुक्ला शाहनगर में पदस्थ होकर देंगे सेवा ये

पवई : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी द्वितीय श्रेणी पद पर डॉ. अरुण कुमार शुक्ला एक छोटे से गांव बनौली बरखेड़ा के निवासी हैं उनके पिता श्री माताजी शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत से पढ़ाई लिखाई अपने बालक को कार्रवाई उनके बड़े भाई पुष्पेंद्र शुक्ला पवई में अधिवक्ता के पद पर हैं एक छोटे से गांव से ऐसी विभूतियां निकाल कर सामने आ रही हैं जिन्होंने गांव एवं नगर व जिला का नाम रोशन किया एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

डॉ.  पूर्व में नेशनल हेल्थ मिशन, मध्य प्रदेश के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद एवं कटनी  में पदस्थ थे। चिकित्सा अधिकारी द्वितीय श्रेणी पद पर चयन के उपरांत उनकी पदस्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर में हुई है, जहां वे अपनी सेवाएं देंगे।
डॉ. शुक्ला ने कठिन परिश्रम, लगन एवं समर्पण के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। चिकित्सा क्षेत्र में सेवा देते हुए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित की।
उनकी इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, अस्पताल स्टाफ, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा चिकित्सकों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
डॉ.  ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों एवं सहयोगियों को दिया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और मरीजों की सेवा उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है तथा वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे।  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद कटनी में पदस्थ रहने के बाद अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर में देंगे अपनी सेवाएं।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.