कलेक्टर ने महाराज सागर तालाब के जीर्णोद्वार कार्य का निरीक्षण कर दिए निर्देश

पन्ना - जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न विभागों,स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनसहयोग से पन्ना नगर के महाराज सागर तालाब का जीर्णोद्वार किया जा रहा है। गंगा दशहरा के अवसर पर गत 25 मई से प्राचीन तालाब को संवारने तथा नया स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू हुए इस महत्वाकांक्षी अभिनव पहल में प्रत्येक दिवस साफ-सफाई कार्य संचालित है। जलकुंभी हटाने के साथ कार्य की शुरूआत कर अब जल सहेजने, सौंदर्यीकरण तथा पानी की स्वच्छता के लिए भागीरथी प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा तालाब को गोद लेकर इसे नगरवासियों के सहयोग से सदैव स्वच्छ और क्रियाशील रखने का बीड़ा उठाया गया है। इस क्रम में शनिवार की शाम कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा महाराज सागर तालाब का निरीक्षण कर तालाब परिसर एवं सीढ़ियों की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत व पौधरोपण के संबंध में अधिकारियों को विशेष निर्देश प्रदान कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर समतलीकरण, अतिक्रमण हटवाने तथा गंदे पानी के स्रोत को समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए। जिला कलेक्टर नेे बाउंड्रीवॉल निर्माण तथा आकर्षक संदेश लेखन एवं शहरवासियों के लिए स्थल को उपयोगी बनाने के संबंध में भी चर्चा की तथा अविलंब अन्य वांछित कार्यों को पूर्ण कराने के लिए भी कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर अनिल तलैया, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार एवं समर्थन संस्था से ज्ञानेन्द्र तिवारी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - रफ़ी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.