प्राकृतिक खेती से समृद्ध होगा किसान, विकसित होगा भारत : बनौली में संपन्न हुई प्राकृतिक खेती कार्यशाला
पवई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 12 वर्ष" पूर्ण होने के अवसर पर पन्ना जिले की पवई विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बनौली में प्राकृतिक एवं जैविक खेती विषयक कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं रसायनमुक्त खेती की ओर प्रेरित करना रहा
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान श्री बलराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इसके पश्चात कृषि विभाग एवं कृषि विशेषज्ञों द्वारा मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप अवस्थी ने कहा कि प्राकृतिक खेती आज समय की मांग है,जो किसानों की लागत कम कर उनकी आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे परमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में कृषि क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन,किसान हितैषी योजनाओं एवं ग्रामीण विकास की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों ने किसानों को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की है
कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों, जैविक खादों के उपयोग तथा भूमि की उर्वरता बनाए रखने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी वहीं जनपद पंचायत पवई अध्यक्ष मोहिनी आनंद मिश्रा ने प्राकृतिक खेती की आवश्यकता तथा रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों से पर्यावरण एवं स्वास्थ्य हित में प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया उन्होंने कृषि क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किए कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश सोनी ने किया,जबकि कृषि विभाग के अधिकारी के.के. सक्सेना ने सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय,जिला मंत्री विजयराजे,कमलेश लोधी, मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया,पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जागेश्वर शुक्ला,किसान मोर्चा महामंत्री अमित सिंह परमार,जिला पंचायत सदस्य संध्या ध्रुव लोधी,जनप्रतिनिधिगण, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, किसान भाई-बहन एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यशाला में उपस्थित सभी किसानों से आह्वान किया गया कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर "विकसित भारत, समृद्ध किसान" के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं यह आयोजन किसानों को आत्मनिर्भरता,टिकाऊ कृषि और समृद्ध भविष्य की दिशा में प्रेरित करने वाला सिद्ध हुआ।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी
No Previous Comments found.