अवैध शराब तस्करी मे फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पन्ना - पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विक्रय, भंडारण एवं निर्माण पर रोकथाम करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में पवई पुलिस के द्वारा सिमरी हार पवई से कुल 42 पेटी अवैध शराब जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर एक आरोपी मोके से गिरफ्तार किया गया था किंतु दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे जिनकी तलाश पतारसी के लगातार प्रयास किया गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह , एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में लगातार फरारशुदा आरोपियों की तलाश पतारसी की गई जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी जोगेंद्र सिंह पिता इंद्रपाल सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम बूढ़ा थाना पवई एवं आरोपी आशवेन्द्र उर्फ बच्चा पटेल पिता नरेंद्र पटेल उम्र 25 साल निवासी नन्ही पवई को दिनांक 22/06/26 को गिरफ्तार कर लिया गया है दोनों आरोपियो के विरुद्ध थाना पवई में पहले से कई अपराध पंजीबद्ध होना पाए गए हैं माननीय न्यायालय के आदेश से दोनों आरोपियों को उप जेल पवई भेज दिया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार,उनि एम एल कोल,प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति,प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार,प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह यादव,आरक्षक सुशील कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संवाददाता - सुरेश कुमार द्विवेदी
No Previous Comments found.