पवई नगर परिषद में सब इंजीनियर का पदभार अधर में, विकास कार्यों पर लगा ब्रेक
पवई : तहसील मुख्यालय पवई की नगर परिषद एक बार फिर प्रशासनिक अव्यवस्था का शिकार होती नजर आ रही है नगर परिषद से सब इंजीनियर विक्रम बागरी के अजयगढ़ स्थानांतरण के बाद नए पदस्थ सब इंजीनियर आकांक्षा मिश्रा ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है जानकारी के अनुसार विक्रम बागरी लगभग 15–16 तारीख को पवई नगर परिषद से कार्यमुक्त हो चुके हैं,लेकिन उनके स्थान पर नियुक्त अधिकारी के पदभार न संभालने से निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विकास योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
नगर परिषद में तकनीकी अधिकारी के अभाव में निर्माण कार्यों की स्वीकृति, माप पुस्तिका,तकनीकी परीक्षण तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं ।इससे विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है और आम नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिंताजनक बात यह है कि तहसील मुख्यालय पवई के अधिकांश शासकीय कार्यालय लंबे समय से प्रभारी व्यवस्था या भगवान भरोसे संचालित हो रहे हैं नगर परिषद,राजस्व विभाग,शिक्षा विभाग,पशु चिकित्सालय,जल संसाधन सहित कई विभागों में स्थायी अधिकारियों का अभाव बना हुआ है वर्षों से चली आ रही यह स्थिति स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब तहसील मुख्यालय के प्रमुख विभाग ही नियमित अधिकारियों से वंचित रहेंगे,तो शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जनता को समय पर सुविधाएं कैसे मिलेंगी लोगों ने जिला प्रशासन एवं शासन से मांग की है कि नगर परिषद सहित सभी विभागों में शीघ्र नियमित अधिकारियों की पदस्थापना सुनिश्चित कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए,ताकि विकास कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकें।
रिपोर्टर : सुरेश संगम द्विवेदी
No Previous Comments found.