झंडा बाजार अपहरण कांड में सफलता पर पवई पुलिस का व्यापारियों ने किया सम्मान।
पवई : झंडा बाजार अपहरण कांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर अपहृत बालक को सुरक्षित सकुशल बरामद करने पर पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार सहित उनकी पूरी टीम का नगर के व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने सम्मान किया। पवई थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का पुष्पमालाओं एवं शॉल-श्रीफल से सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
गौरतलब है कि 27 जून को पवई के कपड़ा व्यवसायी के पुत्र अंशुल उर्फ कान्हा डेंगरे का बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। घटना के बाद पवई पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए लगातार कार्रवाई की तथा महज 8 घंटे के भीतर अपहृत कान्हा डेंगरे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया। तथा 60 घंटे बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की l पवई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की नगर सहित पूरे क्षेत्र में सराहना हुई
सम्मान समारोह में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान किए जाने से जवानों का मनोबल बढ़ता है और समाज तथा पुलिस के बीच विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने इस परंपरा को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यों के लिए पुलिस का सहयोग करने का भरोसा दिलाया
इस अवसर पर पवई के व्यापारियों के साथ राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की जिला टीम ने भी पवई पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों का सम्मान कर उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।व्यापारी संघ की ओर से सुशील अग्रवाल,रविंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र डेंगरे, बलराम छिरौलिया, बृजेश नगायच, अशोक डेंगरे, राजेश डेंगरे, अंशुल गुप्ता, राहुल डेंगरे, एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मोनू जैन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : सुरेश संगम द्विवेदी
No Previous Comments found.