ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य का मिला सम्मान
पवई : अपनी बेदाग छवि, अनुशासित कार्यशैली और प्रभावी पुलिसिंग के लिए पहचान बना चुके पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार को उपनिरीक्षक (कार्यवाहक) से निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की सूचना मिलते ही पवई क्षेत्र में हर्ष का वातावरण बन गया जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों तथा शुभचिंतकों ने इसे उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान बताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं
नगर निरीक्षक सुशील कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने,अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने तथा आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है उनकी निष्पक्ष कार्यप्रणाली,सख्त प्रशासनिक क्षमता और संवेदनशील व्यवहार ने उन्हें क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद पुलिस अधिकारियों में विशिष्ट पहचान दिलाई है
पवई में पदस्थापना के दौरान कई जटिल एवं चर्चित मामलों का सफल खुलासा,अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई तथा जनसहयोग आधारित पुलिसिंग उनकी कार्यशैली की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रही हैं यही कारण है कि उनकी पदोन्नति को विभाग द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं,समर्पण और कार्यकुशलता का सम्मान माना जा रहा है क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि निरीक्षक के रूप में भी थाना प्रभारी सुशील कुमार अपनी दृढ़ नेतृत्व क्षमता, निष्पक्ष निर्णय और जनसेवा की भावना के साथ पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेंगे
निरीक्षक पद पर पदोन्नति के इस गौरवपूर्ण अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए सभी ने उनके उज्ज्वल, सफल एवं यशस्वी भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।
रिपोर्टर : सुरेश संगम द्विवेदी
No Previous Comments found.