ग्राम पंचायत छिर्रहा में चल रहे नाली निर्माण का कार्य बगैर किसी मापदंड के कार्य किया जा रहा
पवई : पवई से महज 3 से 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत छिर्रहा में चल रहे नाली निर्माण का कार्य बगैर किसी मापदंड के कार्य किया जा रहा है। जिससे लोहा सिमेन्ट कम मात्रा में उपयोग किया जा रहा है एवं नाली निर्माण सकरी बनाई गई जिसमें गांव वालों ने सरंपच व सचिव से बात की ऐ घटिया काम मत करो पर कोई असर नहीं हुआ।
क्या इस कार्य पर किसी भी अधिकारी की निगरानी नहीं थी यह अनुमान आप मौके की फोटो से लगा सकते है क्या ऐसे कार्य को स्वीकार किया जाना चाहिए अगर स्वीकार नहीं किया जाना है तो संबंधित ठेकेदार ओर अधिकारी पर कार्यवाही होनी चाहिए जो शासन की राशि का काम नहीं करवा रहे और राशि अपने जेब भर रहे। गांव वालों का कहना हैं यदि उक्त काम को मजबूती से नहीं करवाया तो कलेक्टर व सम्बंधित अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।
रिपोर्टर : सुरेश संगम द्विवेदी
No Previous Comments found.