अमानगंज नगर अध्यक्ष वसीम खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पन्ना : विधानसभा क्षेत्र 22- दतिया में होने वाले आगामी उप-चुनाव (30 जुलाई 2026) के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। संगठन को और अत्यधिक मजबूत करने और अधिकृत प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं।
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, अमानगंज नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वसीम खान को दतिया उपचुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
जारी पत्र के माध्यम से श्री वसीम खान से दतिया विधानसभा क्षेत्र पहुँचकर चुनाव प्रभारी एवं विधायक श्री सिद्धार्थ कुशवाहा से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें दतिया पहुँचकर चुनाव प्रचार-प्रसार में अपना पूर्ण सहयोग देने और संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का मुस्तैदी से निर्वहन करने की जिम्मेदारी मिली है।अमानगंज नगर अध्यक्ष वसीम खान को प्रदेश स्तर से इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और कांग्रेस समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि उनकी सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव से दतिया में पार्टी प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह के पक्ष में माहौल और मजबूत होगा।
रिपोर्टर : रफ़ी सिद्दीकी
No Previous Comments found.