सेवानिवृत्ति पर पवई ने अपने वीर सपूत का किया ऐतिहासिक स्वागत, पुष्पवर्षा और स्नेह से गूंज उठा पूरा नगर

पन्ना - सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में 39 वर्षों तक राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करते हुए गौरवपूर्ण सेवाएं देने वाले सब इंस्पेक्टर पूरन सिंह परिहार के सेवानिवृत्त होकर गृह नगर पवई पहुंचने पर नगरवासियों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया देश सेवा के प्रति उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए नागरिकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और पूरे नगर में सम्मान का माहौल देखने को मिला सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई,जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरा नगर अपने वीर सपूत के सम्मान में उमड़ पड़ा इसके बाद आयोजित स्नेहभोज में नगर एवं आसपास के क्षेत्र से हजारों लोग पहुंचे सभी ने पूरन सिंह परिहार को शुभकामनाएं देते हुए उनके 39 वर्षों के अनुकरणीय सेवाकाल को याद किया उपस्थित लोगों ने कहा कि उन्होंने सीमाओं पर कर्तव्य निभाकर न केवल देश की सुरक्षा में योगदान दिया, बल्कि पवई का नाम भी सम्मान के साथ रोशन किया है समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सैनिक की वर्दी भले ही सेवा निवृत्ति के साथ उतर जाती है,लेकिन राष्ट्र के प्रति उसका समर्पण और सम्मान जीवनभर कायम रहता है पवई ने अपने इस वीर सपूत का जिस आत्मीयता और गौरव के साथ स्वागत किया,वह लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बना रहेगा

संवाददाता - सुरेश संगम द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.