जनगणना कार्य में लापरवाही पर पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
पवई : कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कार्यालय पन्ना द्वारा भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए पूर्व में पटवारियों को क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्त किया गया था। इस संबंध में जानकारी दी गई है कि एक अगस्त 2026 से पुस्तिका तैयार करने का कार्य शुरू किया जाना था, लेकिन 17 अगस्त की स्थिति में कार्य प्रारंभ न करने वाले पटवारियों को तहसीलदार के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे ने संबंधित पटवारी एवं क्षेत्र पदाधिकारी के उक्त कृत्य को अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक माना है। साथ ही पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर कारण बताओ नोटिस का समाधानकारक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं अन्यथा संबंधित पटवारियों की दो वार्षिक वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकी जाएंगी। साथ ही जनगणना अधिनियम 1948 के प्रावधान अंतर्गत तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी ग्रामीण को पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा। जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के उल्लंघन पर प्रावधान है कि कार्य में लापरवाही पर एक हजार रूपए तक के जुर्माने से दण्डित किया जा सकेगा। दोषसिद्ध होने पर तीन वर्ष तक के कारावास का भी प्रावधान है।
इन पटवारियों को मिला नोटिस
जनगणना कार्य में लापरवाही पर अमानगंज तहसील अंतर्गत पटवारी पूनम अहिरवार, अविनाश श्रीवास्तव, संजीत शिवहरे, रिषभप्रताप सिंह, रामपाल बागरी, पुष्पेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुशवाहा एवं आलोकमणि बागरी, तहसील अजयगढ़ अंतर्गत पटवारी गुमान सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुखलाल गौड़, तहसील सिमरिया अंतर्गत राजाराम, अजय डिम्हा, लक्ष्मण सिंह, कुलदीप गुप्ता, रूचि पाण्डेय, आशीष सोनी, पिंकी ओझा, सौरभ कुशवाहा, एकता नामदेव, भूपेन्द्र सिंह, राजीव गर्ग, रामविजय लोधी, राम मण्डलोई, तहसील पवई अंतर्गत शिवम प्यासी, राहुल अग्रवाल, माधव सिंह लोधी, प्रमोद कुमार प्रजापति, जगदेव चौरसिया, योगेन्द्र सिंह, सचिन उरमलिया, कमलेश सिंह, रजनी अहिरवार, मोहनलाल कोंदर, फुक्कूसिंह शामिल है।
रिपोर्टर : सुरेश संगम द्विवेदी
No Previous Comments found.