उच्च श्रेणी शिक्षक रामलला बागरी का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया
पवई : पवई विकासखंड अंतर्गत माध्यमिक शाला उरदानी में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक रामलला बागरी के सेवानिवृत्ति एवं विदाई सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने शामिल होकर सेवानिवृत्त शिक्षक को भावभीनी विदाई दी।
समारोह में संकुल प्राचार्य कृष्ण सेवक प्रजापति, पूर्व बीआरसी रामभुवन बागरी, इंद्रभान बागरी, सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद शर्मा, शिक्षक ठाकुर दास गर्ग, असगर खान, रुचिका सिंह, कैलाश कुमार पाठक,वीरेंद्र तिवारी, रविशंकर खटीक, हिमांशु सिंह बागरी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं ग्राम के गणमान्य नागरिक सुखवेंद्र सिंह, संत सिंह, गुमान सिंह यादव, ललन गौतम सहित कृष्णगढ़ संकुल से शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी एवं श्री रामलला बागरी जी पूरे परिवार सहित समारोह में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षक रामलला बागरी के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि बागरी ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया तथा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर रामलला बागरी ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए शाला परिवार, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थितजनों ने उनका सम्मान कर सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के अंत में उपस्थितजनों के लिए भोजन एवं जलपान की व्यवस्था की गई। विदाई के दौरान शाला परिवार एवं ग्रामीण भावुक नजर आए और सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षक के आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
रिपोर्टर : सुरेश संगम द्विवेदी
No Previous Comments found.