दस वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पवई पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
पवई : पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को दीर्घकाल से फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह , एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर थाना पवई के अपराध क्रमांक 16/2010 एवं माननीय विशेष न्यायालय पन्ना के प्रकरण क्रमांक 178 / 16 धारा 376, 363, 366 IPC धारा 2-5 , 3(1-12) एससी एसटी एट्रोसिटी एक्ट में 10 वर्षों से फरार आरोपी बाबू चौधरी पिता बारेलाल उम्र 32 साल निवासी मेंहगुवा पिपरिया थाना पवई को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है एवं ट्रांजिस्ट रिमांड पर दिल्ली से पन्ना लाया गया एवं माननीय विशेष न्यायालय पन्ना के समक्ष प्रस्तुत किया गया है माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को जिला जेल पन्ना भेज दिया गया है ।
उल्लेखनीय भूमिका - उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, उपनिरीक्षक मिट्ठू लाल कोल , प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति , आरक्षक राजेश बरखने एवं साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
रिपोर्टर : सुरेश संगम द्विवेदी

No Previous Comments found.