श्रवण द्वादशी पर गणेशगंज कृष्णगढ़ व लगभग हर गांव शहर में आज निकलेगी वामन भगवान की भव्य विमान शोभायात्रा
पवई : श्रवण द्वादशी के पावन पर्व पर कृष्णगढ़ में बुधवार को श्रीश्री 1008 वामन भगवान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान वामन की भव्य विमान शोभायात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक आयोजन को लेकर कृष्णगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों के अनुसार बुधवार 23 सितंबर को शाम 5 बजे नरसिंह तिराहा कृष्णगढ़ से बिहारी जू एवं वामन भगवान का आरती पूजन पंडित श्री कुलदीप कृष्ण शास्त्री के द्वारा किया जाएगा उसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान वामन के आकर्षक विमान को सजाकर नगर भ्रमण कराया जाएगा। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान वामन के दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। श्रवण द्वादशी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर कृष्णगढ़ के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सहभागिता को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। शोभायात्रा में क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही आसपास के गांवों से भी धर्मप्रेमी जनों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी जनों से परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक भावना मजबूत होती है। भगवान वामन जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विमान शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
रिपोर्टर : सुरेश संगम द्विवेदी
No Previous Comments found.