एसडीओपी भावना दांगी को थाना परिसर में दी गई भावभीनी विदाई

पवई : पवई एसडीओपी श्रीमती भावना दांगी के स्थानांतरण पर पवई थाना परिसर में  विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। इस दौरान सहकर्मियों एवं उपस्थितजनों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावपूर्ण शब्दों में विदाई दी

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों ने एसडीओपी भावना दांगी के साथ अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि पवई में करीब 14 माह के कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया। वहीं आमजन से भी उनका सहज, सरल और मधुर व्यवहार रहा। उनकी कार्यशैली और संवाद के तरीके के चलते क्षेत्रवासियों के बीच भी उनकी एक सकारात्मक पहचान बनी
विदाई समारोह के दौरान उपस्थितजनों ने कहा कि श्रीमती दांगी ने अपने कार्यकाल में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के साथ ही पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर संवाद को महत्व दिया। उनके स्थानांतरण पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, पदोन्नति तथा नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की
समारोह के दौरान माहौल उस समय भावुक हो गया, जब सहकर्मियों एवं उपस्थितजनों ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में उन्हें पुनः पन्ना जिले में सेवा करने का अवसर मिले। उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं पत्रकारों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पन्ना जिला इकाई की ओर से पन्ना की आराध्य श्री श्री जुगल  किशोर जी की प्रतिमा भेंट की गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

रिपोर्टर : सुरेश संगम द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.