सिमरिया पुलिस की कार्रवाई, 225 लीटर अवैध शराब और कार सहित 5.95 लाख का मशरूका जब्त

पन्ना : पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने 225 लीटर अवैध शराब और एक कार सहित कुल 5 लाख 95 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की कीमत करीब 95 हजार रुपये, जबकि नीले रंग की मारुति सुजुकी बलेनो कार क्रमांक MP17CC5385 की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिमरिया थाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की।

रिपोर्टर : कृपाराम गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.