एक युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से लोगो में सनसनी

प्रयागराज - मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह रेलवे स्टेशन के समीप दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पिक बगल एक युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से लोगो में सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव कब्जे के लेकर पीएम के लिए शहर भेज दिया है।घटना को लेकर परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार,मेजा थाना क्षेत्र के सोनाई गांव निवासी युवक का अपने गांव के सामने रेलवे फुट ओवर ब्रिज के पास डीएफसी रेलवे ट्रैक के समीप बीती देर रात  क्षत-विक्षत शव ट्रैकमैन को दिखाई दिया, जिसकी पहचान सुबह से 30 वर्षीय अमित मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा के रुप में हुई। मृतक के घर पर जब यह सूचना हुई तो स्वजनों कोहराम मच गया। पत्नी प्रीति बेटा गुड्डू रो रोकर बदहवास हैं। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित प्राइवेट नौकरी कर अपना घर चलाता था घटना कैसे हुयी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर लोगो में चर्चाएं रही की युवक शाम को घर से बाजार के लिए निकला था,हादसे का शिकार केसे हो गया,यह हर किसी की समझ के परे हैं।

रिपोर्टर - बुद्धसेन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.