प्रयागराज माघ मेला का दूसरा स्नान मकर सक्रांति में श्रद्धालुओं के आस्था का जन सैलाब

प्रयागराज - माघ मेला का दूसरा स्नान मकर संक्रांति जिसमें भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु आध्यात्मिक और आस्था का महासंगम 1 करोड़ के आस पास लोगों के स्नान करने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी 12 बजे तक का जो अनुमान बताया गया है 54 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने बताया साधु संतों के लिए उचित व्यवस्था एवं हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है  मेले में आने वाले भक्त जनों के लिए विशेष तैयारी और विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी भक्तों को कोई परेशानी न हो। उचित यातायात व्यवस्था के साथ अधिकारियों के निगरानी में माघ मेला प्रारंभ हो चुका है। आज दिन भर स्नान का मुहूर्त बताया गया है लोगों की भीड़ जमकर प्रयागराज में दिखाई दे रही है जगह-जगह जाम की संभावना बनी हुई है प्रशासन अपने कार्य को बखूबी निभा रहा है ताकि स्नान करने जाने वालों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। संगम पर आस्था की डुबकी लगा रहे लोग। योगी आदित्यनाथ के अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश माघ मेले की सुरक्षा के लिए। इस साल माघ महीने में 6 स्नान पर्व पड़ेंगे 44 दिन तक चलेगा यह माघ मेला..

रिपोर्टर - डीके मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.