माहेश्वरी सभा गंगाखेड तालुका के अध्यक्ष गोविंद भंडारी, सचिव मनीष तापड़िया को चुना गया

परभणी : परभणी जिला माहेश्वरी सभा के जिला अध्यक्ष पुरूषोत्तम धूत की अध्यक्षता में 29 मार्च को गंगाखेड़ शहर के नवा मोढा के हनुमान मंदिर में माहेश्वरी समाज की बैठक हुई. इस बैठक में जिला सचिव धीरज सोमानी, चुनाव निरीक्षक पन्नालाल मोरक्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरिधरलाल काकानी, दगड़ू शेट सोमानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर 2026 - 2029 की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। गोविंद भंडारी को तालुका अध्यक्ष और मनीष तापड़िया को तालुका सचिव चुना गया। डॉ. मनीष बियानी, संयुक्त सचिव जुगलकिशोर सोमानी, कोषाध्यक्ष अमित भंडारी, सह कोषाध्यक्ष प्रवीण तापड़िया, संघ मंत्री एडवोकेट. पंकज भंडारी और सदस्य रामेश्वर तापडिया, मनोज झंवर,अमरनाथ सारडा,सुनिल बंग,हरी भुतडा, श्रावण कुमार भंडारी,गित्तेश नखत,जगदीश तोतला, प्रशांत तापडिया, सचिन मुंदडा, सूरज भंडारी, आनंद धोका, पवन दायमा आदि को। इस अवसर पर माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

रिपोर्टर : शांतिलाल शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.