परभणी में आज नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे डीआईजी शाहाजी उमाप

परभणी : परभणी नांदेड़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शाहाजी उमाप 14 जुलाई 2026 को परभणी जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे परभणी जिला पुलिस के कायों की मासिक समीक्षा बैठक के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दौरा करेंगें।

दोपहर 3.00 बजे से 4.00 बजे तक डीआईजी शाहाजी उमाप पुलिस अधीक्षक कार्यालय परभणी में आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे। प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
नांदेड़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि जिन लोगों को पुलिस संबंधी कोई समस्या, शिकायत या सुझाव प्रस्तुत करना हो, वे निर्धारित समय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परभणी में उपस्थित होकर सीधे डीआईजी के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं।
डीआईजी शाहाजी उमाप द्वारा नागरिकों से सीधे संवाद करने की यह पहल पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता और आपसी विश्वास को मजबूत करेगी। इससे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में भी मदद मिलेगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव बिना किसी संकोच के डीआईजी के समक्ष प्रस्तुत करें।
यह जनसंवाद पुलिस प्रशासन को जन समस्याओं को समझने, उनके निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक होगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया

रिपोटर : शांतीलाल शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.