सहकार क्षेत्र में विधायक सईद खान की शानदार जीत, नेतृत्व पर फिर लगा भरोसे की मुहर
परभणी : परभणी जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में अन्य कृषि संस्था मतदाता संघ से विधायक सईद खान ने शानदार जीत दर्ज कर सहकार क्षेत्र में भी अपने प्रभावशाली नेतृत्व का एक बार फिर परिचय दिया है। इस जीत के साथ मतदाताओं ने उनके नेतृत्व, जनसंपर्क और विकासोन्मुख कार्यशैली पर दोबारा विश्वास जताया है। जिलेभर में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है और जीत का जश्न मनाया जा रहा है। चुनाव के दौरान कई राजनीतिक समीकरण बने और बदले। विपक्ष की और से कड़ी चुनौती भी दी गई, लेकिन विधायक सईद खान ने संयमित नेतृत्व, कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क, सहकार क्षेत्र में प्रभावशाली नेतृत्व का परिचय, मतदाताओं ने जताया भरोसा
सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की मीति तथा विकास को प्राथमिकता देने वाली सोच के बल पर निर्णायक विजय हासिल की। समर्थकों का कहना है कि यह जीत केवल एक उम्मीदवार की नहीं,
बल्कि सहकार क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन, किसानों और सहकारी संस्थाओं के हितों की रक्षा तथा मतदाताओं द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास की जीत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीत के बाद जिले के विभिन्न हिस्सों से विधायक सईद खान को बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। समर्थकों का कहना है कि विधायक सईद खान आने वाले समय में किसानों, सहकारी संस्थाओं के सदस्यों और आम नागरिकों के हितों के लिए पहले से अधिक सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
रिपोटर : शांतीलाल शर्मा
No Previous Comments found.