भाजपा किसान मोर्चा शहर मंडल पद पर सचिन रायपत्रीवार

परभणी : भारतीय जनता पार्टी जिंतूर मंडल ने हाल ही में नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें शहर के उत्साही और कर्मठ युवा नेतृत्व सचिन रायपत्रीवार को किसान मोर्चा शहर मंडल पद की जिम्मेदारी पालक मंत्री सौ. मेघना साकोरे बोर्डीकर के नेतृत्व में सौंपी गई है। भाजपा की परंपरा संगठन से नए नेतृत्व को तैयार करने और युवाओं का विश्वास अर्जित करने की रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सचिन रायपत्रीवार का चयन केवल औपचारिक नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक समीकरणों पर असर डालने वाला माना जा रहा है। जिंतूर शहर में आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में पूर्व विधायक रामप्रसाद बोर्डीकर, तालुकाध्यक्ष गोविंद थिटे की उपस्थिति ने इस चयन के महत्व को और बढ़ा दिया। मंडल अध्यक्ष विलास भंडारे, पूर्व नगरसेवक गोपाल रोकड़े, व्यापारी संघ अध्यक्ष रमेश दरगड़, प्रदीप चव्हाण, चंद्रकांत बहिरट, राजेश राठौड़, विजय जाधव, रोहित देशपांडे, शैलेश कोठेकर समेत भाजपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। सचिन रायपत्रीवार के नेतृत्व में किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं पर ठोस भूमिका लेगा, ऐसी कार्यकर्ताओं की अपेक्षा है। युवाओं के प्रश्न और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों पर उनका नेतृत्व दिशा दिखाएगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है।उनकी नियुक्ति पर सभी मित्र मंडल और समाज की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।

रिपोर्टर : रामकिशन ठोंबरे 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.