Patrick Herminie India Visit: सेशेल्स के राष्ट्रपति पहुंचे चेन्नई, अहम बैठकों का रहेगा दौर

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी गुरुवार को भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर चेन्नई पहुंचे। उनका यह दौरा भारत–सेशेल्स के बीच मजबूत कूटनीतिक रिश्तों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर के साथ जुड़ा हुआ है। चेन्नई एयरपोर्ट पर तमिलनाडु के आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री एम. मथिवेंधन, चेन्नई की मेयर आर. प्रिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Seychelles President Herminie arrives on his maiden visit to India

राष्ट्रपति हर्मिनी भारत में पांच दिनों तक रहेंगे। इस दौरान वे तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवरात से भी भेंट करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, उनकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी औपचारिक मुलाकात प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वे द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय हालात और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे।

President of #Seychelles Patrick Herminie to undertake a state visit to # India from 5th to 10th February. This will be President Herminie's first  visit to India since assuming office last October. @MEAIndia

सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक अहम समुद्री पड़ोसी देश है और भारत के ‘विजन महासागर’ तथा वैश्विक दक्षिण के प्रति प्रतिबद्धता में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के साथ-साथ जनता के स्तर पर संबंधों को नई गति देने में सहायक होगी।

Seychelles President Patrick Herminie to visit India from Feb 5 to 10 | DD  News

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.