पवई विद्युत वितरण केंद्र में की गई मास चेकिंग

पवई - अधीक्षण अभियंता श्री प्रमोद कुमार गेडाम और कार्यपालन अभियंता श्री श्रवण कुमार गेडाम के निर्देशन में  वितरण केंद्र पवई में विद्युत चोरी रोकने हेतु 5 नंबर टीम गठित कर मास चेकिंग जगदीशपुरा,महाराजपुरा,रामपुर,पैरोटी,छिर्रहा, तिल्ली,ऊर्दानी,मर्दा,सुनेही  इत्यादि ग्रामों  में सघन अभियान बनाकर छापामार कार्रवाई की गई। इस अभियान में 30 नग से ऊपर अवैध कृषि पंपों की पीवीसी वायर जप्त की गई। इस अभियान में  सहायक अभियंता श्री हेमंत कुमार माहौर,अमानगंज के कनिष्ठ अभियंता श्री शिव कृति शुक्ला,शाहनगर के कनिष्ठ अभियंता श्री अजय कुमार प्रजापति , सिमरिया के कनिष्ठ अभियंता श्री कुमारेश मिस्त्री,पवई के कनिष्ठ अभियंता श्री सतीश कुमार सैनी,परीक्षण सहायक श्री सत्यम कुमार सोनी और उनकी उपसंभागीय टीम के साथ पवई वितरण के कर्मचारी श्री विजय कुमार,श्री दिनेश मिश्रा,श्री इशाक खान,श्री प्रकाश सिंगरोल,श्री अज़ीज़ मोहम्मद,श्री सुजेंद्र पाठक,श्री बिरेंद्र सिंह,श्री सुरेंद्र सिंह सिंह,श्री आकाश सिंह,श्री सत्यकुमार,श्री हरि शंकर चौधरी,श्री रामकेश पटेल,श्री शरीफ खान और श्री अतुल रजक मौजूद रहे। ऐसी सघन कार्यवाही लगातार वरिष्ठ अधिकारी महोदय के निर्देशन में होती रहेगी। अतः कृषि उपभोक्ताओं से निवेदन है कि सिंचाई में उपयोग लाने हेतु कृषि मोटर का उपयोग वैध कनेक्शन और टीसी की राशि जमा उपरांत करे,अन्यथा ऐसी सघन कार्यवाही कर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत पंचनामा बनाने की न्यायालयीन कार्यवाही की जावेगी। सतीश कुमार सैनी कनिष्ठ अभियंता पवई विद्युत विभाग।

संवाददाता - सुरेश कुमार द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.