कई वर्षों से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

पवई : पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को जिले में दीर्घकालिक समय से लंबित चल रहे स्थाई वारंटो की तामीली हेतु आदेशित किया गया है  जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह , एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में  दो स्थाई वारंटियों  को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है । माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पवई के प्रकरण क्रमांक 872/22 धारा 25 (बी) आर्म्स एक्ट का स्थाई वारंटी गगन खम्परिया उर्फ मयंक पिता अशोक खम्परिया निवासी ग्राम पटना कला  एवं माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पवई के ही प्रकरण क्रमांक 745/18 धारा 325, 324, 323 ,294, 506, 34 भादवि का स्थाई वारंटी छोटेलाल प्रजापति पिता राममिलन प्रजापति निवासी पवई जो क्रमशः 04 एवं 08 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है एवं माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां माननीय न्यायालय के आदेश से उन्हें उप जेल पवई दाखिल कर दिया गया है ।

उल्लेखनीय भूमिका - उक्त संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार , प्रधान रक्षक अंजनी तिवारी , आरक्षक मनोज अहिरवार , आरक्षक राकेश डुडवे एवं साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

संवाददाता : सुरेश कुमार द्विवेदी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.