मंदिर से घंटे चोरी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

पवई : पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं संपत्ति संबंधी अपराधों का त्वरित खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 08/04/2026 को फरियादी द्वारा थाना पवई में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम सिमरा कला स्थित प्राचीन मसान बब्बा मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए पूजा के घंटों की चोरी कर ली गई है। उक्त सूचना पर थाना पवई में अपराध क्रमांक 115/26, धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच एवं कार्यवाही:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार अहिरवार को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में सघन पूछताछ की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं क्षेत्र में मुखबिर फैलाए गए। लगातार प्रयासों के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति चोरी किए गए मंदिर के घंटों को बेचने की फिराक में हैं।
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां से दो आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मंदिर से घंटे चोरी करना स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

बरामदगी:
आरोपियों के कब्जे से चोरी गए कुल 29 नग मंदिर के घंटे (कीमती करीब ₹70,000/-) एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी:
रविंद्र सपेरा पिता काशीनाथ सपेरा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बरजी, थाना रीठी, जिला कटनी
संदीप सपेरा पिता प्रताप बिहारी सपेरा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बरजी, थाना रीठी, जिला कटनी

सराहनीय योगदान:
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रामसजीवन तिवारी, आरक्षक राहुल अहिरवार, आरक्षक रमाकांत कुर्मी एवं वाहन चालक नागेन्द्र मांझी का सराहनीय योगदान रहा।

संवाददाता : सुरेश कुमार द्विवेदी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.