रविवार को लगेगी विशेष जेल लोक अदालत

पवई :  म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक के निर्देशानुसार रविवार, 26 अप्रैल को प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरत चन्द्र सक्सेना की अध्यक्षता में जिला जेल पन्ना एवं उप जेल पवई में विशेष जेल लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एवं प्राधिकरण के सचिव राजकुमार गौड़ ने बताया कि जेल लोक अदालत के लिए जिला जेल पन्ना में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रथम व्यवहार न्यायाधीश पन्ना रीतिका पाठक मिश्रा की खण्डपीठ क्रमांक 1 तथा उप जेल पवई में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड पवई अमित कुमार शर्मा की खण्डपीठ क्रमांक 2 गठित की गई है। विशेष जेल लोक अदालत के दौरान जिला जेल पन्ना एवं उप जेल पवई में निरूद्ध बंदियों के लिए गठित खण्डपीठ में जिला मुख्यालय पन्ना सहित पवई एवं अजयगढ़ तहसील न्यायालयांे में लंबित चिन्हित श्रेणी के प्रकरणों का निराकरण होगा।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.