छिरर्हा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पवई : ग्राम छिरर्हा, तहसील पवई, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं चारों धाम हवन का भव्य आयोजन 23 अप्रैल से 01 मई 2026 तक किया जा रहा है। एवं श्री श्री 108 श्री नर्वदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा 29,4,2026 को की जानी है

आयोजन की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा ग्राम के विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल श्री कृष्ण कुंज, छिरर्हा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। आयोजन स्थल पर आकर्षक पंडाल सजाया गया है, जहां प्रतिदिन भगवान की कथा, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं।
इस धार्मिक आयोजन में विद्वान कथावाचकों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान चारों धाम हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा जैसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान भी संपन्न होंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है।
यह आयोजन परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्री सुरेंद्र कुमार शास्त्री जी के सानिध्य में एवं कथावाचक पंडित श्री केशव प्रसाद मिश्र जी (चित्रकूट धाम) द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में प्रमुख रूप से वल सिंह,नत्थू सिंह परमार (ठेकेदार), श्रीमति मानकुंवर,रविन्द्र सिंह,एडवोकेट रामायण सिंह परमार एवं दीपेंद्र सिंह परमार,शैलेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका है।
ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

संवाददाता : सुरेश कुमार द्विवेदी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.