पवई हॉस्पिटल के बीसीएम एवं खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा महिला की एवं बच्चे की जान बचाई
पवई : 1 मई को शाम लगभग 7 बजे आशा कार्यकर्ता अनीता बागरी वार्ड 6 पवई ने बी सी एम को जैसे ही सूचना दी गयी के ए एन सी महिला प्रसव होना है।
महिला का घर पहाड़ के पास है उसके घर तक वाहन जाने के लिए रास्ता ठीक नहीं है एवं न ही महिला के पास कोई साधन है कि उसको रास्ता तक लाया जा सके ऐसी स्थिति मे बी सी एम राजेंद्र कुमार रैकवार द्वारा मुझे तत्काल सूचित किया गया एवं उनके द्वारा पवई बीएमओ मोबिलिटी वाहन में स्वंय पहुंच गए एव खंड चिकित्सा अधिकारी श्री सुरेश कुमार सोनी के साथ महिला के घर पहुचे एवं घर पहुंचने में ऊबड़-खाबड़ रास्ता एंव रास्ते में लगी हुई वाड़ी को हटाते हुए रास्ता बनाते हुए जहां तक वाहन जा सकता था वहां तक वाहन से पहुंचे इसके बाद टीम लगभग 1 किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद महिला के घर पहुंचे, महिला को वाहन तक लाने के लिए एक परिवार के घर मोटरसाइकिल की सहायता मांगी गई उसके माध्यम से महिला को वाहन तक लाया गया फिर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया गया एवं महिला स्वास्थ्य बच्चा स्वस्थ पवई हॉस्पिटल के बीसीएम एवं खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा महिला की एवं बच्चे की जान बचाई।
संवाददाता : सुरेश कुमार द्विवेदी

No Previous Comments found.