पन्ना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : थाना रैपुरा पुलिस ने जुआ फड़ पर दी दबिश, 20 जुआरियों पर कार्रवाई
पवई : पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना चौहान के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना डांगी के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रैपुरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना रैपुरा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान कस्बा रैपुरा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विनय चनपुरिया द्वारा अपने निवास पर बाहरी व्यक्तियों को एकत्रित कर ताश के पत्तों के माध्यम से अवैध जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल रणनीतिक घेराबंदी कर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान मुख्य आरोपी विनय चनपुरिया अपने घर में जुआ फड़ संचालित करते हुए पाया गया। उसके साथ 19 अन्य व्यक्ति नगदी दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले कई दिनों से उक्त स्थान पर जुआ खेल रहे थे तथा इसके एवज में मुख्य आरोपी को आर्थिक लाभ पहुंचा रहे थे।
पुलिस द्वारा मौके से 52 ताश पत्ते, ₹1,73,300 नगद, 19 मोबाइल फोन, 01 चारपहिया वाहन एवं 06 दोपहिया वाहन जप्त किए गए। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹14,06,800/- आंकी गई है।
मुख्य आरोपी विनय चनपुरिया के विरुद्ध धारा 3 जुआ एक्ट तथा अन्य 19 आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
आरोपियों की सूची:
01.विनय चनपुरिया पिता स्व. वेदप्रकाश चनपुरिया, उम्र 43 वर्ष, निवासी रैपुरा जिला पन्ना
02.महेश कुमार लोधी पिता राममिलन लोधी, उम्र 30 वर्ष, जिला कटनी
03.धनीराम पटेल पिता लालजी पटेल, उम्र 36 वर्ष, जिला कटनी
04.शंकर सिंह ठाकुर पिता गेंद सिंह ठाकुर, उम्र 40 वर्ष, जिला कटनी
05.राकेश सिंह ठाकुर पिता खिलावन सिंह ठाकुर, उम्र 41 वर्ष, जिला कटनी
06.रिजवान खान पिता रसीद खान, उम्र 29 वर्ष, जिला कटनी
07.गंगाराम पटेल पिता गोविन्द पटेल, उम्र 34 वर्ष, जिला कटनी
08.रोहणी तिवारी पिता मथुरा प्रसाद तिवारी, उम्र 48 वर्ष, जिला कटनी
09.अरविन्द चौधरी पिता कृपाल चौधरी, उम्र 28 वर्ष, जिला पन्ना
10.शाहिद ताज पिता शेख शाहिद, उम्र 36 वर्ष, जिला कटनी
11.सनित जैन पिता शिखरचन्द्र जैन, उम्र 36 वर्ष, जिला कटनी
12.सोनेलाल पटेल पिता सुंदरलाल पटेल, उम्र 31 वर्ष, जिला कटनी
13.भारत चौधरी पिता प्रहलाद चौधरी, उम्र 32 वर्ष, जिला कटनी
14.शिवम सोनी पिता रामशंकर सोनी, उम्र 28 वर्ष, जिला कटनी
15.अनिल कुमार लोधी पिता मूलचन्द्र लोधी, उम्र 32 वर्ष, जिला कटनी
16.अजय सेन पिता मानिकलाल सेन, उम्र 28 वर्ष, जिला पन्ना
17.रामजी लोधी पिता माधव लोधी, उम्र 35 वर्ष, जिला कटनी
18.संतोष चौधरी पिता दुखिया चौधरी, उम्र 42 वर्ष, जिला कटनी
19.गणेश प्रसाद श्रीवास्तव पिता रामकृपाल श्रीवास्तव, उम्र 54 वर्ष, जिला कटनी
20.बबलू चौधरी पिता मगना चौधरी, उम्र 30 वर्ष, जिला कटनी
जप्त मशरूका विवरण:
नगदी: ₹1,73,300/-
मोबाइल फोन: 19 नग (लगभग ₹1,83,500/-)
वाहन: 01 चारपहिया एवं 06 दोपहिया (लगभग ₹10,50,000/-)
अन्य सामग्री: 52 ताश पत्ते
कुल मशरूका: लगभग ₹14,06,800/-
विशेष सराहनीय योगदान:
इस सफल कार्यवाही में उपनिरीक्षक स्मिता सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक बाबू सिंह, प्रधान आरक्षक रवि खरे, आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक राहुल सिंह, आरक्षक अवनीश गौतम, आरक्षक अतुल मेहरा, आरक्षक भागवत सिंह एवं महिला आरक्षक सुल्तान बी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
संवाददाता : सुरेश कुमार द्विवेदी

No Previous Comments found.