जनपद पंचायत पवई में तीन दिवसीय से लोक कल्याण शिविर में लगाया गया जिसमें 695 आवेदन, 313 मामलों का मौके पर निराकरण

पवई : जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नवीन ग्रामीण आजीविका भवन पवई में आयोजित खण्ड स्तरीय लोक कल्याण शिविर के दूसरे दिन 695 आवेदन प्राप्त हुए इनमें से 313 मामलों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई जनपद पंचायत को सर्वाधिक 566 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 302 का निराकरण किया गया नगर पंचायत को मिले 100 आवेदन विचाराधीन हैं पीएचई एवं विद्युत विभाग को प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण किया गया, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग ने 12 में से 7 मामलों का समाधान किया शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी आनंद मिश्रा,सीईओ अखिलेश उपाध्याय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया इस दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ऋण एवं सहायता राशि के चेक वितरित किए गए हालांकि राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति लोगों के बीच चर्चा का विषय रही शिविर का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान भारत, संबल योजना,वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है

संवाददाता : सुरेश कुमार द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.