श्रीराम चिकित्सालय ने सांदीपनि विद्यालय में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
पवई : नगर के सर्वसुविधायुक्त निजी स्वास्थ्य संस्थान श्रीराम चिकित्सालय द्वारा शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,पवई में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण नगायच के निर्देशन में आयोजित शिविर में शिक्षकों,लिपिकों,भृत्यों, सुरक्षा कर्मियों तथा आउटसोर्स कर्मचारियों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान गणेश के पूजन-अर्चन के साथ हुआ इसके पश्चात स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण नगायच की जांच से किया गया शिविर में ब्लड प्रेशर,शुगर,यूरिन, रक्त एवं नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं तथा आवश्यकतानुसार परामर्श एवं दवाइयां भी प्रदान की गईं शिविर में डॉ.अंसम्मा बागरी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. महादेव शर्मा (मेडिसिन विशेषज्ञ),वरिष्ठ स्टाफ नर्स प्रेमलता विश्वकर्मा,ऋतु, नर्सिंग स्टाफ से नीरज तथा पैथोलॉजिस्ट बृज बिहारी ने अपनी सेवाएं प्रदान की इस अवसर पर चिकित्सालय की संचालिका आरती ब्रजेश विश्वकर्मा भी उपस्थित रहीं अपने संबोधन में आरती ब्रजेश विश्वकर्मा ने श्रीराम चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सालय में 24 घंटे एवं सप्ताह के सातों दिन विशेषज्ञ उपचार,भर्ती सुविधा,अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे,सीटी स्कैन,ब्लड बैंक,ट्रॉमा सेंटर,आईसीयू, एम्बुलेंस एवं इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मरीजों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्थान का उद्देश्य है प्राचार्य रामकृष्ण नगायच ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए वर्तमान भीषण गर्मी में अधिक पानी,शरबत,मट्ठा एवं दही का सेवन करने की सलाह दी उन्होंने हरी सब्जियों,सलाद,मौसमी फलों एवं पौष्टिक आहार को दैनिक जीवन में शामिल करने तथा चिकित्सकों द्वारा दिए गए सुझावों एवं दवाओं का नियमित पालन करने का आग्रह किया शिविर में विद्यालय परिवार से आर.के.श्रीवास्तव,महेंद्र बागरी,मनीष अग्निहोत्री, मनेंद्र बेलदार,सुदीप त्रिपाठी,बृजगोपाल तिवारी, गुलशन बानो,संध्या पटेल, आशा मिश्रा,प्रहलाद नामदेव,मुकेश जायसवाल, अमित गुप्ता,लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार सहित समस्त शिक्षक,कर्मचारी,सुरक्षा कर्मी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में आर.के. श्रीवास्तव ने उपस्थित चिकित्सक दल एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को विद्यालय परिवार ने उपयोगी एवं जनहितकारी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।
संवाददाता : सुरेश कुमार द्विवेदी
No Previous Comments found.