दो भैंस व दो पड़े लापता,किसान ने लगाई खोज में सहयोग की गुहार

पवई : थाना पवई क्षेत्र के ग्राम कमता निवासी एक किसान की दो भैंस एवं दो पड़े बीते कई दिनों से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी मवेशियों का कोई सुराग नहीं लगने पर किसान ने पुलिस में सूचना दर्ज कराते हुए आमजन से सहयोग की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कमता निवासी कमलेश कुमार पांडे पिता राममिलन पांडे (50 वर्ष) के चार मवेशी, जिनमें दो भैंस एवं दो पड़े शामिल हैं, 03 जून 2026 की सुबह चरने के लिए घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के गांवों, जंगलों एवं संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
किसान ने बताया कि लापता भैंसों में से एक के कान में पहचान हेतु टैग लगा हुआ है तथा उस पर चांदी की निशानी भी है। वहीं एक लगभग तीन वर्ष के पड़े के मुंह में चाँदूवा है, जबकि दूसरा पड़ा करीब एक वर्ष का है। इन विशेष पहचान चिह्नों के आधार पर मवेशियों की तलाश की जा रही है।
मामले की सूचना थाना पवई में दर्ज करा दी गई है। किसान ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त मवेशियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना पवई अथवा उनके परिजनों को सूचित करें, ताकि मवेशियों का पता लगाया जा सके। मवेशियों के गुम होने से किसान को आर्थिक नुकसान की चिंता भी सताने लगी है।
जिस किसी को सूचना प्राप्त हो तो इस नंबर पर अवगत कराए।

संवाददाता : सुरेश कुमार द्विवेदी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.