स्कूल का ताला तोड़कर चोरी करने एवं खेतों से मोटर चोरी करने के दो शातिर चोर गिरफ्तार

पवई : पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को अपने थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में फरियादी श्री सुनील कुमार जैन प्रधानाध्यापक शासकीय माध्यमिक शाला झिलमिला ने थाना पवई में ऐसी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 13/06/26 की दरम्यानी रात को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा स्कूल का ताला तोड़कर स्कूल की महत्वपूर्ण सामग्री चोरी कर ली है एवं स्कूल के  दस्तावेजों में आग लगा दी है जिससे थाना पवई में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद किया गया था , इसके अलावा फरियादी लोकेंद्र सिंह निवासी ग्राम बुधेडा के द्वारा अपने खेत में लगी मोटर चोरी होने की भी रिपोर्ट थाना पवई में पंजीकृत कराई थी । उक्त दोनों अपराधों में विवेचना के दौरान  पवई थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार  ने मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही प्रदीप पटेल उर्फ जहरीला पिता प्रभु पटेल उम्र 21 साल निवासी  मुराछ थाना पवई ,  प्रिंस राजा पिता शरण  गोपाल सिंह उम्र 25 साल निवासी बुधेड़ा थाना  अमानगंज से पूछताछ की जिन्होंने पूछताछ के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला झिरमिला से शासकीय  सामग्री की चोरी एवं ग्राम मुराछ के खेत में लगी सिंचाई की मोटर चोरी करना स्वीकार किया है आरोपियों के द्वारा चोरी की गई कुल सामग्री कीमती करीबन साठ हजार रूपये की बरामद कराई है। आरोपियों को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के आदेश से उप जेल पवई भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय भूमिका  उक्त संपूर्ण करवाई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन तिवारी , प्रधान आरक्षक विनोद कुमार अहिरवार , प्रधान आरक्षक कमलेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति , आरक्षक राकेश डुडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

संवाददाता : सुरेश कुमार द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.