पुलिस की तत्परता से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब युवक के बदले की जा रही थी फिरोती की मांग
पवई - कल दिनांक 28/06/26 को रात्रि करीबन 8:00 बजे थाना पवई में ऐसी सूचना प्राप्त हुई थी की पवई के कपड़ा व्यापारी राजेश कुमार डेंगरे के 20 वर्षीय पुत्र अंशुल उर्फ कान्हा को कुछ अज्ञात व्यक्ति अपहरण करके ले गए हैं एवं दस लाख रुपए के फिरौती की मांग कर रहे हैं जिसमें परिवार वालों द्वारा बताए गए नंबर पर कुछ रुपया डर के अभाव से दिऐ लेकिन उस नंबर पर होल्ड लगा दिया। थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के द्वारा उक्त सूचना को अत्यंत गंभीरतापूर्वक लिया गया एवं पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू को घटना से अवगत कराया जिनके द्वारा थाना प्रभारी पवई को तत्परता से युवक की तलाश करने हेतु आदेशित किया गया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना चौहान एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर अपहृत युवक की तलाश पतारसी की गई । तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर पुलिस के द्वारा रात्रि में सर्च ऑपरेशन चलाया गया । बारिश एवं अंधेरे के बावजूद कई किलोमीटर की पैदल सर्चिंग के बाद अंततः अपहृत युवक को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया । युवक के बताये अनुसार अपहरण का घटनाक्रम संदेशजनक है । पुलिस के द्वारा समस्त आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दविश दी जा रही है ।
उल्लेखनीय भूमिका - उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार , प्रधान आरक्षक बुद्धसिंह यादव , प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार ,आरक्षक रमाकांत कुर्मी , प्रधान रक्षक आशीष अवस्थी साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही
संवाददाता - सुरेश संगम द्विवेदी
No Previous Comments found.