एमबीबीएस छात्रा सृष्टि मिश्रा की संदिग्ध मौत पर न्याय की मांग, पन्ना में सौंपा गया ज्ञापन

पवई : उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम माननीय कलेक्टर श्रीमती ऊषा सिंह परमार को ज्ञापन सौंपकर शासन स्तर से त्वरित जांच एवं न्याय की मांग की गई। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि पन्ना जिले की होनहार छात्रा सृष्टि मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। उपलब्ध तथ्यों एवं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को देखते हुए मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाना आवश्यक है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संगठन ने मांग की है कि प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी, जैसे सीबीआई अथवा एसआईटी से कराई जाए, जांच पूरी होने तक सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों एवं इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में "सृष्टि मिश्रा को न्याय दो" के नारे लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि यदि जिले की बेटी को न्याय नहीं मिलता तो उनका संगठन प्रदेश व्यापी आंदोलन करने बाध्य होगा। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि समाज की प्रत्येक बेटी की सुरक्षा और न्याय से जुड़ा विषय है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार इस अत्यंत संवेदनशील मामले में शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करेगी।

रिपोर्टर : सुरेश संगम द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.