पवई की बेटी शिल्पा पटेल बनीं ITI ट्रेनिंग ऑफिसर, नगरवासियों ने दी बधाई
पवई : नगर की होनहार बेटी शिल्पा पटेल ने कर्मचारी चयन मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित आईटीआई (ITI) ट्रेनिंग ऑफिसर परीक्षा में सफलता हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है। उनके इस चयन पर नगरवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि शिल्पा पटेल नगर के जाने-माने शिक्षक जगदीश पटेल की पुत्रवधू हैं। उनके परिवार की शिक्षा और शासकीय सेवाओं में गहरी पहचान रही है। शिल्पा के चाचा ससुर गंगाराम पटेल भी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके जेठ हर्षवर्धन पटेल मध्य प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
परिवार में एक और शासकीय पद पर चयन होने से परिजनों, प्रबुद्ध जनों एवं शुभचिंतकों ने शिल्पा पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर: सुरेश संगम द्विवेदी

No Previous Comments found.