आदिवासी बहुल क्षेत्र में सरकारी बस सेवा शुरू कराने की मांग

पवई : आदिवासी बहुल क्षेत्र कल्दा ग्राम पंचायत एवं बछौन क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन की राज्य परिवहन बस सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर भाजपा मंडल पवई की ओर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई को ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन में बताया गया कि कल्दा ग्राम पंचायत, बछौन सहित आसपास के क्षेत्रों में बस परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों को पवई सहित अन्य प्रमुख स्थानों तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पवई से बछौन, पिपरियादौन होते हुए मैहर, अमरपाटन और रीवा तक मध्यप्रदेश राज्य परिवहन की बस सेवा संचालित किए जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया कि बस सेवा शुरू होने से आदिवासी क्षेत्र के लोगों को पवई मुख्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही श्रद्धालुओं को मां शारदा देवी के दर्शन के लिए मैहर जाने की सुविधा भी प्राप्त होगी।
 इसके अलावा पवई से रीवा सहित अन्य क्षेत्रों तक आवागमन सुगम होने से आमजन को लाभ मिलेगा।
ज्ञापन में पवई, पिपरियादौन, बछौन और कल्दा से मैहर-अमरपाटन-रीवा तक सरकारी बस सेवा शुरू कराने के लिए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि सांसद खजुराहो विष्णुदत्त शर्मा, विधायक पवई प्रहलाद लोधी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई को सौंपने वाले प्रहलाद बहरे,पुष्पेंद्र पटेल,हरीराम पटेल,आर,के,नगायच एवं साथीगण मौजूद रहे।

संवाददाता : सुरेश संगम द्विवेदी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.