मंदिर की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई

पवई : शासकीय संपत्ति पर अवैध कब्जे के विरुद्ध प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ग्राम बिरसिंहपुर स्थित श्री श्री 108 श्री सर्वेश्वर नाथ मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर उसे अपने उपयोग में लेने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्राम बिरसिंहपुर में स्थित श्री श्री 108 श्री सर्वेश्वर नाथ मंदिर की शासकीय भूमि,आराजी क्रमांक 641,पर राममिलन पिता सदैया चौधरी द्वारा अतिक्रमण किया गया था मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित भूमि से अतिक्रमण हटवाया और जमीन को मंदिर के उपयोग के लिए सुरक्षित कराया एसडीएम और तहसीलदार के निर्देशन में पहुंचा प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एसडीएम पवई समीक्षा जैन एवं तहसीलदार पवई रत्न राशि पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुई मौके पर राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया शासकीय संपत्ति की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्ति को भविष्य में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई प्रशासन की इस पहल को मंदिर की भूमि की सुरक्षा और शासकीय संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की समस्या सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों के उपयोग को प्रभावित कर सकती है ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई से यह संदेश गया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता : सुरेश संगम द्विवेदी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.