सेवा, सुरक्षा और सुशासन कार्यक्रम का समापन, विधायक सुभाष त्रिपाठी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ

पयागपुर : तहसील परिसर में आयोजित सेवा, सुरक्षा और सुशासन कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक विकास की सुविधाएँ पहुँचाना है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने न सिर्फ गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए योजनाएँ चलाईं, बल्कि सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी कई कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान  भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, सचिदानंद पाठक, राज कुमार शुक्ल, आनंद पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र, विजय शंकर दूबे और संचित सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सलमान अहमद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.