अभिनेत्री पूनम पांडे के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा , जेल भेजने की कर रहें है मांग

पिछले दिनों जिस तरह से मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे की मौत की खबर आई थी और जिस तरह से अभिनेत्री के  मैनेजर ने उनकी मौत होने का फर्जी दावा किया था वह बेहद ही शर्मनाक है , ये ख़ुशी की बात है कि पूनम जिंदा है। लेकिन पूनम पांडे ने जो किया है जिस तरह से मौत का मजाक बनाकर रख दिया है .इससे अगर सच में किसी की मौत हो जाती है तो लोग यकीन नहीं करेंगे .वहीं पूनम पांडे के जिन्दा होनी की खबर से लोग खुश है तो साथ में गुस्सा भी है .पूनम पांडे को जेल भेजने की मांग कर रहें है . 

Entertainment : 'जिंदा' है एक्ट्रेस Poonam Pandey, इंस्टाग्राम में वीडियो  शेयर कर बताया 'मौत' के पीछे का सच - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand  News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मैनेजर ने पोस्ट किया था ये संदेश 

बीते शुक्रवार को पूनम पांडे के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि "आज की सुबह हम सब के लिए बहुत मुश्किल भरी सुबह है .मुझे यह बताते हुए बहुत ही दुःख हो रहा है कि आज हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया, वो जब तक जिन्दा थी तब तक सभी जीवित जीवों को जो उनके सम्पर्क में आयें उन्हें भरपूर प्यार और अपनापन दिया.हम सभी फैन्स से प्राइवेसी की विनती करतें हैं ताकि हम शान्ति से उन्हें याद कर सकें ."इस सन्देश के बाद से ही पूनम पांडे की मौत की खबर जंगल में लगी आग की तरह चरों तरफ फ़ैल गई । और जब पूनम के फैमिली वालों की तरफ से कोई बयान नहीं आया और ना ही पूनम का शव लोगों के सामने आया तो शक होना शुरू हो गया कि ये खबर झूठी है .पूरे दिन उनकी मौत पर रहस्य बना रहा। न तो उनके परिवार की ओर से इसे लेकर कोई बयान दिया गया। न ही उनका शव कहीं दिखा। आखिरकार शनिवार को उन्होंने एक वीडियो जारी करके कहा कि उनका निधन नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि यह सब उन्होंने कैंसर से जागरुकता पैदा करने के लिए किया था।

Poonam Pandey News

पूनम की जमकर हो रही है आलोचना 

पूनम पांडे ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर बताया कि वो जिन्दा हैं, उन्होंने अपनी मौत का षडयंत्र  सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए रचा था .वहीं पूनम की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। लोग इसे सुर्खियों में आने के लिए पूनम पांडे का हथकंडा बता रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब पूनम ने सुर्खियां बंटोरने के लिए कोई अजीबो-गरीब हरकत की हो। इससे पहले भी उनके ऊपर नग्नता फैलाने से लेकर कई तरह के आरोप लग चुके हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.